फिल्मी हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी पुलिस रेड में दखल और भ्रामक पोस्ट के बाद पहुंचा सीधा एसपी ऑफिस
रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक द्वारा “फिल्मी स्टाइल हीरोगिरी” दिखाने का मामला सामने आया है।
इस हरकत में युवक ने न सिर्फ पुलिस कार्यवाही में बाधा डाली, बल्कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर स्थिति को और गंभीर बना दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छाल के महाराणा प्रताप चौक के पास निवासरत एक महिला के विरुद्ध चखना दुकान एवं घर में अवैध शराब बिक्री की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत की जांच एवं तस्दीक के लिए छाल पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार रेड कार्रवाई की गई।इसी दौरान मौके पर मौजूद सूरज कमलवंशी ने पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए सर्च वारंट की मांग की और लगातार कार्यवाही में हस्तक्षेप करता रहा।
बाद में उसने सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक पोस्ट भी साझा कर दी, जिससे मामला और बढ़ गया बाद में युवक स्वयं एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उसे स्पष्ट किया गया कि वैधानिक परिस्थितियों में पुलिस बिना सर्च वारंट के भी अवैध शराब पर कार्रवाई कर सकती है।साथ ही यह भी बताया गया कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालना और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना दंडनीय अपराध है।
समझाइश के बाद सूरज कमलवंशी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह फिल्मों से प्रभावित होकर सर्च वारंट मांगने जैसी बात कर बैठा, जो पूरी तरह अनुचित थी।
उसने विवादित पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।
इस मामले पर रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश दिया है कि पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply