18 मई 2026 | रायगढ़ रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “आघात” के तहत जिले में एक बार फिर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई सामने आई है।
घरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग दबिशों में पुलिस ने कुल 64 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
घरघोड़ा में दोहरी रेड ,शराब कारोबार पर सीधा वार
घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दो स्थानों पर कार्रवाई की,ग्राम अमलीडीह में आरोपी धनीराम राठिया के घर से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई वहीं वार्ड क्रमांक 05 गोहडीडीपा में महिला आरोपी अनिला यादव (27 वर्ष) को उसके घर से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
छाल में लगातार दो रेड , 27 लीटर महुआ शराब बरामद
छाल थाना क्षेत्र में निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम खर्रा में लगातार दो स्थानों पर दबिश दी गई।पहली कार्रवाई में आरोपी परदेशी धनवार (40 वर्ष) से 13 लीटर महुआ शराब एवं 100 रुपये नगद बरामद किए गए।दूसरी कार्रवाई में आरोपी बंधन धनवार (56 वर्ष) के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब एवं नगद राशि जब्त की गई।दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
भूपदेवपुर में तड़के कार्रवाई ,महिला आरोपी गिरफ्तार
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम कछार में पेट्रोलिंग के दौरान दबिश दी गई।यहां आरोपी ललिता राणा (40 वर्ष) के घर पीछे बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी का सख्त संदेश
Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा —“ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कार्रवाई लगातार और सख्ती से जारी रहेगी।”
👉 जिले में हुई इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply