रेल टास्क टीम-1 की बड़ी कार्रवाई: जयरामनगर स्टेशन चोरी कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
दपूम रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत टास्क टीम-1 की तत्परता से ट्रेन में हुई ज्वेलरी चोरी का सफल अनावरण
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूम रेलवे) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत टास्क टीम-1 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में हुई सोने की ज्वेलरी चोरी की घटना का पर्दाफाश कर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान करीब 17 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।घटना दिनांक 03.05.2026 की है, जब प्रार्थीया सोनाली पटेल अपने पिता के साथ गाड़ी संख्या 58214 टिटलागढ़ पैसेंजर से जयरामनगर स्टेशन से किरोड़ीमलनगर जाने के लिए यात्रा कर रही थीं।
इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनके लेडीज हैंड बैग से सोने के आभूषण से भरा पर्स चोरी कर लिया। चोरी गए जेवरात में हार सेट, रानीहार, कान की बाली, अंगूठी एवं मंगलसूत्र शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,74,000 बताई गई थी।
मामले में जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 0051/2026 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV और साइबर इनपुट से खुला राज
टास्क टीम-1 एवं आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर द्वारा विभिन्न स्टेशनों के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से डंप डेटा और CDR विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
प्लेटफॉर्म पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी
दिनांक 17.05.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर संदिग्ध समूह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह के रूप में काम करना स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के जामताड़ा जिले (मिहिजाम क्षेत्र) के रहने वाले छह लोग शामिल हैं, जो ट्रेन में साड़ी बेचने के बहाने यात्रियों को निशाना बनाते थे।
भारी मात्रा में सोना बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई। जांच में कुल 132.75 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17,08,520 आंकी गई है, जप्त किया गया।बरामद संपत्ति में रानीहार, मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली एवं अंगूठी शामिल हैं। शेष चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
गिरोह का तरीका
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को निशाना बनाता था। सदस्य साड़ी बेचने का ढोंग कर यात्रियों का ध्यान भटकाते और मौका पाकर कीमती सामान चोरी कर लेते थे।
आगे की कार्रवाई
सभी आरोपियों को शासकीय रेल पुलिस थाना बिलासपुर में दाखिल कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संभावित सहयोगियों और नेटवर्क की जांच भी जारी है।रेल प्रशासन ने इस सफल कार्रवाई के लिए टास्क टीम-1, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की सराहना की है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply