गोवा से रायगढ़ तक हड़कंप,SSP ShashiMohan Singh के डर से टूटने लगा करोड़ों का सट्टा साम्राज्य


रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई और टेक्निकल जांच के बाद अब बड़े-बड़े सट्टा खाईवाल खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने लगे हैं।


इसी क्रम में आज जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सामने पेश होकर सट्टे के कारोबार से हमेशा के लिए तौबा करने की बात कही। आरोपी ने स्वीकार किया कि फरारी के दौरान वह लगातार डर और तनाव में जी रहा था तथा परिवार की चिंता उसे परेशान कर रही थी।


पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में साइबर सेल, थाना कोतवाली और थाना घरघोड़ा की संयुक्त टीम लगातार जुटी रही। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की गिरफ्तारी, हवाला लेनदेन और डिजिटल नेटवर्क की जांच की जा रही है।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जसमीत बग्गा, सट्टा खाईवाल करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल के नेटवर्क का अहम ऑपरेटर था। यह नेटवर्क रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर, दिल्ली और गोवा तक फैला हुआ था। ऑनलाइन आईपीएल सट्टे से आने वाली रकम को सीधे रखने के बजाय अलग-अलग कारोबारियों, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य चैनलों के जरिए कैश डंप किया जाता था, जिसे बाद में हवाला के जरिए ट्रांसफर किया जाता था।


इस मामले में पुलिस पहले ही करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि ये लोग सट्टे से आने वाली ब्लैक मनी को हवाला नेटवर्क के जरिए व्हाइट करने का काम कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की थी।
इससे पहले 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त रेड में सोनू देवांगन, हर्षित देवांगन, भरत गोयल, गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सभी ने पूरे नेटवर्क के संचालन की जानकारी पुलिस को दी थी।


जांच आगे बढ़ने पर रायगढ़ पुलिस की टीम ने गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित किराए के विला में भी दबिश दी, जहां मध्य भारत के बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़े मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू मिले। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और हिसाब-किताब नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त कर ली।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने युवाओं से ऐसे अवैध नेटवर्क से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आसान कमाई का लालच आखिरकार जेल और बर्बादी तक ही पहुंचाता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!