बिलासपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मिली हाईटेक मजबूती, 24 नेक्स्ट जेन डायल-112 वाहन जिलेभर में तैनात

बिलासपुर जिले में अब आपातकालीन सहायता पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और प्रभावी होने जा रही है। राज्य शासन की बहुउद्देशीय जनसुरक्षा योजना के तहत आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा उपकरणों से लैस 24 नेक्स्ट जेन डायल-112 वाहनों को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में तैनात किया गया।
रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेशभर के लिए इन अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी डायल-112 सेवा को नए स्वरूप में शुरू किया गया।जिले के कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी समेत कई थाना क्षेत्रों में इन वाहनों की तैनाती की गई है।

लाइव सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक संचार प्रणाली और उन्नत सुरक्षा मानकों से लैस ये वाहन सड़क दुर्घटना, जाम, चोरी, लूट, तस्करी, आगजनी, महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों सहित हर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक ने ऑनलाइन जुड़कर डायल-112 सेवा को जनसुरक्षा के लिए बड़ा कदम बताया।
वहीं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि डायल-112 की यह नई व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए लगातार सक्रिय रहेगी, ताकि हर नागरिक तक समय पर मदद पहुंच सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply