मुंगेली वायरल वीडियो विवाद: ट्रैफिक कार्रवाई को लेकर फैली भ्रामक जानकारी, हेलमेट उल्लंघन पर हुई थी चालानी कार्रवाई

मुंगेली सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें यह दावा किया गया कि एक वाहन में सवार गर्भवती महिला के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया, हालांकि पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए वायरल दावे को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और गलत बताया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 12.05.2026 को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से सकरी से मुंगेली मार्ग पर नियमित यातायात चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।

इसी दौरान दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट सवार होकर गुजर रहे थे, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हेलमेट न पहनने को लेकर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर उसे आगे शेयर किया गया, जिसके बाद उसमें मनगढ़ंत कहानी जोड़ते हुए यह गलत दावा फैलाया गया कि कार्रवाई किसी गर्भवती महिला को लेकर की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते और पूरी तरह गलत तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं।पुलिस का कहना है कि इस तरह के भ्रामक वीडियो न केवल जनता के बीच गलत संदेश फैलाते हैं, बल्कि भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों के मनोबल पर भी नकारात्मक असर डालते हैं।

ऐसे में बिना अधिकृत जानकारी के किसी भी प्रकार की वीडियो या सूचना को वायरल करना अनुचित है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने ASP ट्रैफिक को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच विशेष रूप से इस बात पर केंद्रित होगी कि क्या मौके पर किसी महिला या मरीज से जुड़ी कोई वास्तविक स्थिति मौजूद थी या नहीं।

SSP ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी गर्भवती महिला या मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तो ऐसी स्थिति में कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए थी और इसे संवेदनशीलता के साथ देखा जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच पूरी कर वास्तविक तथ्य सार्वजनिक रूप से साझा किए जाएं ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी न फैले।

फिलहाल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!