ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में गड्ढे पर प्रशासन की कार्रवाई, अस्थायी मरम्मत से राहत

खरसिया में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के बीच पुलिस चौकी के सामने बने खतरनाक गड्ढे पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है।

लगातार शिकायतों और आमजन की परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा गड्ढे को अस्थायी रूप से भरकर आवागमन को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है और बारिश या भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

इसलिए स्थायी मरम्मत की मांग अभी भी बनी हुई है।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ओवरब्रिज कार्य की प्रगति के साथ-साथ इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क सुधार पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply