DIG/SSP प्रशांत ठाकुर ने किया सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (SPPL) का भव्य शुभारंभ, पुलिस–जनता संबंधों को मिलेगा नया आयाम

डीआईजी/एसएसपी ने किया सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (SPPL) का भव्य शुभारंभ, पुलिस–जनता संबंधों को मिलेगा नया आयाम

सूरजपुर। पुलिस लाइन पर्री में बुधवार, 20 मई 2026 को सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (SPPL) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं आकर्षक शुभारंभ किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिस जवानों एवं आमजन को संबोधित करते हुए डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे ड्यूटी में सक्रिय रहते हैं, ऐसे में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं उन्हें मानसिक तनाव से राहत देने और शारीरिक रूप से फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।

इस प्रतियोगिता में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग और अधिक सशक्त होगा।

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस अनुभाग अंतर्गत विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ ग्रामों की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बजरंग इलेवन एवं मनी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग इलेवन ने मनी इलेवन को 30 रनों से पराजित किया।

मैच के दौरान मैदान में रोमांचक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, उनके परिजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पूरी प्रतियोगिता का आनंद लिया।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा सहित पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, जवान, उनके परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार करती हैं और पुलिस–जनता संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होती हैं। यह आयोजन सूरजपुर पुलिस की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!