जंगल के भीतर चल रहा था महुआ शराब का खेल, “ऑपरेशन आघात” में पूंजीपथरा पुलिस का बड़ा एक्शन
रायगढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पूंजीपथरा पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गेरवानी केसर जंगल में छिपाकर रखी जा रही महुआ शराब पर पुलिस ने रेड मारते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी केसर जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।पहली कार्रवाई में पुलिस ने गेरवानी डीपापारा निवासी 20 वर्षीय साहिल यादव को पकड़ा। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी करीब 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में गेरवानी निवासी 24 वर्षीय सुभाष बघेल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भी दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
दोनों मामलों में पूंजीपथरा थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इधर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं और विशेषकर नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply