Blind Murder Case का खुलासा : शराब पार्टी के विवाद में किशोर की हत्या, तीन आरोपी रिमांड पर

गुरदा किशोर हत्याकांड का खुलासा : शराब पार्टी के दौरान विवाद में हुई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 28 मई। रायगढ़ पुलिस ने खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदा में हुए किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस investigation में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को बरगद पेड़ के नीचे छिपाकर मामले को accident का रूप देने की कोशिश की गई।

इस पूरे blind murder case का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दरअसल, 25 मई 2026 को खरसिया पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक किशोर बालक का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को suspicious मानते हुए जांच शुरू की

मृतक की पहचान ग्राम बरभौना निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह गांव का ऋषि डनसेना उसे अपनी पल्सर बाइक में बैठाकर काम कराने ले गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।अगले दिन सुबह गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे उसका शव मिला।पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो मृतक के सीने, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले।

पोस्टमार्टम की short PM report में मौत की प्रकृति homicidal पाए जाने पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर investigation तेज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने ऋषि डनसेना से पूछताछ की। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह मृतक को अपने साथियों चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना, रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया और एक नाबालिग बालक के पास छोड़कर काम पर चला गया था।बाद में जब उसने चन्द्रशेखर को फोन किया तो फोन पर झगड़े और मारपीट की आवाज सुनाई दी थी।इसके बाद पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सभी खेत में बैठकर शराब पी रहे थे।इसी दौरान चखना के लिए आम तोड़कर लाने की बात को लेकर मृतक और चन्द्रशेखर के बीच विवाद शुरू हुआ।देखते ही देखते विवाद violent हो गया और तीनों ने मिलकर किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी।मारपीट के दौरान किशोर खेत की मेड़ से फिसलकर तालाब की ओर गिर पड़ा, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को उठाकर बरगद पेड़ के नीचे लिटा दिया और पूरे मामले को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।इतना ही नहीं, जब ऋषि डनसेना ने मृतक के बारे में पूछा तो आरोपियों ने झूठ बोलते हुए कहा कि वह खाना-पीना कर घर चला गया है।

खरसिया पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर scene recreation कराया तथा उनके memorandum statement के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए।

मामले में सामूहिक हत्या और evidence concealment पाए जाने पर धारा 238 एवं 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने मामले मेंचन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना (22 वर्ष), निवासी बरभौना,रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया (30 वर्ष), निवासी बेहरामुड़ातथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरे मामले के खुलासे में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, रामनाथ बनर्जी आरक्षक बिशोप सिंह ,आरक्षक प्रदीप तिवारी ,आरक्षक अमित नट,आरक्षक सत्यनारायण सिदार,आरक्षक रमेश निषाद सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही

मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस की “Zero Tolerance Policy” के तहत हत्या और गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अपराध कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!