खरसिया पुलिस को मिला युवा जोश, प्रोबेशनरी SI प्रवीण कुमार बांधव की सक्रियता चर्चा में
खरसिया। अवैध शराब और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ खरसिया पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खरसिया चौकी पुलिस को हाल ही में दो नए प्रोबेशनरी उप निरीक्षक (SI) लता साहू और प्रवीण कुमार बांधव मिले हैं।
इनमें प्रोबेशनरी SI प्रवीण कुमार बांधव की सक्रिय कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वे लगातार फील्ड में रहकर अवैध शराब बिक्री, संदिग्ध गतिविधियों और रात्रिकालीन गश्त पर विशेष फोकस कर रहे हैं।
चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पिछले दो दिनों में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान परसों 5 और आज 6 मामलों में कार्रवाई की गई है। कुल 11 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, प्रोबेशनरी SI प्रवीण कुमार बांधव देर रात तक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी और कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उनकी मौजूदगी से अभियान को और गति मिली है तथा अवैध कारोबारियों पर लगातार दबाव बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply