सुशासन सप्ताह : गांव की ओर पहुंचा प्रशासन, घर पहुंच हितग्राहियों को वितरित किया जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में 24 दिसंबर तक चलेगा सुशासन सप्ताह

रायगढ़ दिनाँक 22/12/2024 को सुशासन सप्ताह के अवसर पर रायगढ़ जिले के रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया में

१. घसिया उरांव २ श्रेया उरांव ३ महेश राम ४ ऋषिकेश प्रधान ५ आर्यन प्रधान ६ खेमन निधि प्रधान और ग्राम आमलीभौना के १.छोटू उरांव २.मलिक राम ३.निरंजन उरांव ४.नैतिक यादव ५.विद्या यादव को जाति प्रमाण पत्र तथा
ग्राम छोटे अतरमुडा के १.प्रमोद बेरीवाल २.अमरेंद्र पंडा को किसान किताब रायगढ़ तहसीलदार शिवकुमार डनसेना एवं रायगढ़ नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप कश्यप, हरनंदन द्वारा घर पहुंच कर प्रदान किया गया



कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सुशासन सप्ताह 2024 के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए जिले में सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
जिसके तहत विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें तहसीलदारों द्वारा हितग्राहियों के घर पहुंचकर उन्हें देय किसान किताब, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अथवा पारित राजस्व आदेश की सत्यप्रति प्रदान करना, पीवीटीजी ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना, विद्यालयों में सुशासन विषय पर निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता, जिले के एकलव्य विद्यालयों तथा प्रयास विद्यालय में सुशासन विषय पर निबंध लेखन, वाद विवाद, संगोष्ठी एवं पेंशन प्रकरण अथवा अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लंबित प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निराकरण, महतारी वंदन योजना से समाज में आए आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी परिवर्तनों पर प्रदर्शनी के साथ ही महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री के नाम पर प्राप्त पाती का हितग्राहियों के बीच वचन जैसे गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
          इसी क्रम में आज सुशासन सप्ताह के अवसर पर तहसीलदार शिव डनसेना एवं नायाब तहसीलदार ,सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, हरनंदन द्वारा हितग्राहीयों को निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को उनके घर पहुंचकर प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए पालकों एवं बच्चों ने प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!