स्कूल खुलते ही सख्त हुई यातायात पुलिस, नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी

स्कूल खुलते ही एक्शन मोड में यातायात पुलिस, नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती के संकेत

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को दी गई चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सक्तिनए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सक्ती यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर यातायात विभाग ने स्कूलों में पहुंचकर स्कूल प्रबंधन, वाहन चालकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने और स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

प्रमुख स्कूलों में पहुंची यातायात पुलिस टीमएसपी के निर्देशों के परिपालन में यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा अपनी टीम के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान स्कूल संचालकों, प्राचार्यों, वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न किया जाए।

अभिभावकों से विशेष अपील यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाएं तथा किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

उन्होंने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है और यह बच्चों के जीवन एवं भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते जोखिम को देखते हुए अभिभावकों को इस विषय में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

फिलहाल समझाइश, आगे होगी कार्रवाई यातायात पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को समझाइश दी गई है, लेकिन भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की होगी।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!