शराब के लिए पैसे मांगकर मजदूर से मारपीट और वसूली, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

शराब के लिए पैसे मांगकर मजदूर से मारपीट और वसूली, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर छीने थे रुपये, आरोपियों से नगदी और मोबाइल बरामद

रायगढ़, 21 जून 2026। खरसिया क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और रुपये छीनने वाले दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी Shashi Mohan Singh के सख्त निर्देश, एएसपी Anil Soni एवं एसडीओपी Prabhat Patel के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और छीनी गई रकम में से शेष नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश खण्डेल (27 वर्ष) निवासी रतन महका ने 20 जून 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 जून की रात करीब 8:30 बजे वह खरसिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोपी महका स्थित पैठू तालाब के पास गांव के लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल ने उसका रास्ता रोक लिया।शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर की मारपीटप्रार्थी के अनुसार दोनों आरोपी शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने उसके पास रखे 1,000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।मामले की शिकायत पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया और विस्तृत बयान दर्ज किया। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर छीनी गई रकम में से शेष 400 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक कीर्ति सिदार एवं साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी1. लल्ला उर्फ ललित राठौर (32 वर्ष), निवासी गोपी महका, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़।2. चन्द्रशेखर खण्डेल (31 वर्ष), निवासी रतन महका, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़।

जप्ती- नगदी रकम – 400 रुपये- घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!