दारू का नशा पड़ा भारी: पैसे नहीं मिले तो की मारपीट, खरसिया पुलिस ने उतारा गुंडागर्दी का भूत

शराब के लिए पैसे मांगने पर मना किया तो युवक पर बरसाया डंडा, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

रतन महका में सुबह-सुबह हुई मारपीट की घटना, फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; डंडा और बिना नंबर की पल्सर बाइक जब्त

रायगढ़ खरसिया खरसिया क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में क्षेत्र में बेवजह विवाद, मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने रतन महका गांव में हुई मारपीट की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

शिव मंदिर के पास रोका रास्ता, मांगे शराब पीने के लिए रुपये पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रतन महका निवासी चन्द्रहास राठौर (25 वर्ष) ने 17 जून 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सुबह दिशा मैदान के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के शिव मंदिर के पास उसे गांव के शनि महंत उर्फ सागर दास और शिव दास महंत उर्फ माडू मिले।आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान शिव दास महंत ने अपने हाथ में रखे बांस के डंडे से चन्द्रहास के बाएं हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। साथ ही दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मामला दर्ज होते ही शुरू हुई तलाश घटना की शिकायत के बाद चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घायल युवक का सिविल अस्पताल खरसिया में मेडिकल परीक्षण कराया गया मामले के दोनों नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डंडा और बिना नंबर की बाइक जब्त पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू से घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा बरामद किया गया। वहीं आरोपी शनि महंत उर्फ सागर दास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई खरसिया पुलिस क्षेत्र में जबरन पैसे मांगने, मारपीट और शांति भंग करने वाले तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में चौकी खरसिया पुलिस ने लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल को भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी,प्रोविजन उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, आरक्षक साविल चंद्रा, कीर्ति सिदार एवं सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का साफ संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आम लोगों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!