खरसिया पुलिस का डबल एक्शन: स्कूटी में बीयर-अंग्रेजी शराब और बाइक में महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, झूठी पहचान बताने की भी कोशिश नाकाम

खरसिया पुलिस का डबल एक्शन: स्कूटी में बीयर-अंग्रेजी शराब और बाइक में महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, झूठी पहचान बताने की भी कोशिश नाकाम

निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में बैक-टू-बैक कार्रवाई, शराब के साथ वाहन भी जब्त

खरसिया। SSP शशिमोहन सिंह Asp अनिल सोनी के निर्देश में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही खरसिया पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इन बैक-टू-बैक कार्रवाइयों में पुलिस ने बीयर, अंग्रेजी शराब, कच्ची महुआ शराब समेत तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

स्कूटी में शराब लेकर जा रहा आरोपी धराया, झूठी पहचान बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी में शराब लेकर खरसिया से छाल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हमालपारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहन सिंह सिदार निवासी चंद्रशेखरपुर ऐड्डू, थाना छाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पिठ्ठू बैग से 10 बोतल सिम्बा बीयर, देशी प्लेन शराब और मैडऑफ व्हिस्की बरामद हुई। कुल मिलाकर 9 लीटर 50 मिलीलीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,800 रुपये बताई गई है। साथ ही बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई।

हालांकि दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की बातों पर संदेह हुआ। आधार कार्ड की जांच में उसका वास्तविक नाम योगेश सिदार पिता राम सिंह सिदार (35 वर्ष), निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक-43, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ होना पाया गया। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी पहचान बताई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दूसरी कार्रवाई में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और बाइक जब्त

इसी दौरान चौकी प्रभारी खरसिया को एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोरसीपाली का एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए खरसिया बस्ती की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हमालपारा रेलवे फाटक तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवकुमार यादव पिता मनहरण यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम खोरसीपाली, थाना खरसिया बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक पन्नियों में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AP-6121 को भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

दोनों सफल कार्रवाइयों में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू, आरक्षक धनंजय कश्यप, साविल चंद्रा, कीर्ति राम सिदार, गोविंद बनर्जी और सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार जारी है पुलिस का शिकंजा

खरसिया पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!