Operation Aaghat: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, घर की बाड़ी से 15 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई, अंजोरीपाली में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड
रायगढ़,खरसिया 25 जून। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे Operation Aaghat के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में खरसिया चौकी पुलिस ने ग्राम अंजोरीपाली में दबिश देकर एक व्यक्ति को 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी घर की बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से शराब छिपाकर रखा हुआ था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी अभियान के तहत एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने यह कार्रवाई की
मुखबिर की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस टीम
24 जून 2026 को चौकी खरसिया पुलिस की टीम नियमित पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंजोरीपाली के हरिजन मोहल्ला में रहने वाला मनोज कुमार जोल्हे (44 वर्ष) अपने घर के पीछे बाड़ी में हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले शराब रखने से इंकार करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और घर के पीछे बाड़ी में शराब छिपाकर रखने की जानकारी दी।
बाड़ी से बरामद हुई 15 लीटर कच्ची महुआ शराब
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की। गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3,000 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा, कीर्ति सिदार, धनंजय कश्यप, मुकेश यादव, गोविंद बनर्जी, बोधराम सिदार तथा महिला आरक्षक एमरेसिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply