DCP North Zone
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का खुलासा, 4 चोरी की बाइक और एक बाइक के पार्ट्स बरामद
पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई, एक अपचारी बालक और 20 वर्षीय आरोपी आसिफ बेग गिरफ्तार
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में थाना पंडरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अपचारी बालक और एक आरोपी आसिफ बेग को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक चोरी की बाइक के इंजन, चेचिस नंबर सहित अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुला चोरी का पूरा नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में अपचारी बालक ने रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। वह चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उनकी पहचान छिपा देता था और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को काटकर उनके इंजन, चेचिस और अन्य पार्ट्स अलग-अलग बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने आसिफ बेग को गिरफ्तार किया, जो चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने का काम करता था।
5 जप्तियां, चोरी की बाइक के पार्ट्स भी बरामद
अपचारी बालक की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। वहीं आरोपी आसिफ बेग के कब्जे से हीरो एच.एफ. डिलक्स (क्रमांक CG 28 H 8076) के इंजन, चेचिस नंबर सहित अन्य पार्ट्स जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल पांच जप्तियां बरामद कर मामले का खुलासा किया।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपचारी बालक और आरोपी आसिफ बेग (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
रायपुर पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सुरक्षा लॉक का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन चोरी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply