योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, अदाणी फाउंडेशन के योग शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया सहभाग
रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम, आसपास के गांवों तक पहुंचा जागरूकता अभियान; 40 बेड अस्पताल और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी साझा

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रही, जिसके तहत योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम बताया गया।
कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग शिविर का शुभारंभ साइट प्रोजेक्ट हेड, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, कबड्डी खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन केवल अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ परिसर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के बड़े भंडार, छोटे भंडार, सूपा, अमलीभौना और कठली गांवों में भी योग सत्र आयोजित किए गए।

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं, पंचायत प्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी, अधिकारी और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही आत्म-नियमन, मानसिक एकाग्रता और व्यक्तित्व विकास में योग की भूमिका पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया।गांवों से भी मिला उत्साहपूर्ण सहयोगकार्यक्रम में ग्राम बड़े भंडार से अक्षय प्रधान, छोटे भंडार से धर्म सिंह पटेल एवं बृंद पटेल, तथा सूपा से फिरतू रात्रे सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी फोकसअदाणी फाउंडेशन ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में 40 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।
इसके अलावा स्थानीय समुदाय को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की गई हैं।समुदाय के समग्र विकास की दिशा में लगातार प्रयासअदाणी फाउंडेशन का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे बेहतर एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।#Raigarh #AdaniFoundation #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing #CSR #HealthyLifestyle #AdaniPower #ChhattisgarhNews


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply