20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप जब्त ‘ऑपरेशन प्रहार’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिना दस्तावेज 7.5 टन लोहे का स्क्रैप ले जा रहा था ट्रक, पूंजीपथरा पुलिस ने दबोचा; चालक गिरफ्तार, ट्रक समेत पूरा माल जब्त
रायगढ़ | 01 जुलाई 2026 रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.25 लाख रुपये मूल्य का संदिग्ध लोहे का स्क्रैप और उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त किया है।
वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर तमनार चौक में घेराबंदी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को सूचना मिली कि कुनकुरी से भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर एक ट्रक पूंजीपथरा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक में घेराबंदी कर टाटा ट्रक क्रमांक CG-14-D-0528 को रोककर जांच की।पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान सुलतान खान (58 वर्ष), निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी के रूप में बताई। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें करीब 7.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला।
दस्तावेज नहीं मिले, 20.25 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस ने स्क्रैप से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने 7.5 टन लोहे का स्क्रैप (अनुमानित कीमत ₹5.25 लाख) और 12 चक्का टाटा ट्रक (अनुमानित कीमत ₹15 लाख) जब्त कर लिया।जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹20.25 लाख बताया गया है।चालक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गयापुलिस ने आरोपी सुलतान खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह और आरक्षक राजेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ का परिवहन या कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply