एमसीबी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन: 150 पुलिसकर्मियों ने तीनों सब-डिवीजन में एक साथ मारा छापा, विदेशी नागरिकों से लेकर बदमाशों तक की हुई सघन जांच

एमसीबी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन: 150 पुलिसकर्मियों ने तीनों सब-डिवीजन में एक साथ मारा छापा, विदेशी नागरिकों से लेकर बदमाशों तक की हुई सघन जांच


मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और जनकपुर में सुबह 6 बजे से चला सरप्राइज चेकिंग अभियान, 90 मकान मालिकों को डाउनलोड कराया गया ‘समाधान’ ऐप, किरायेदारों के सत्यापन पर विशेष फोकस।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एमसीबी पुलिस ने गुरुवार सुबह एक साथ जिले के तीनों पुलिस सब-डिवीजन मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और जनकपुर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस सरप्राइज ऑपरेशन में करीब 150 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

यह विशेष अभियान सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक झा (IPS) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने किया, जबकि सीएसपी चिरमिरी दीपिका मिंज और एसडीओपी जनकपुर अलेक्सयुस टोप्पो ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की कमान संभाली।

अभियान के दौरान पुलिस ने चिन्हित मोहल्लों में विदेशी प्रवासी नागरिकों का सत्यापन, आदतन अपराधियों की जांच, तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की। पुलिस ने पुराने बदमाशों की सूची के आधार पर उनका सत्यापन किया और शराब, गांजा, नशीले पदार्थों, अवैध इंजेक्शन की बिक्री, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध लोगों की भी जांच की।

किरायेदार सत्यापन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने करीब 90 मकान मालिकों को ‘समाधान’ ऐप डाउनलोड कराया, ताकि किरायेदारों की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहे और किसी भी अवांछित व्यक्ति की समय रहते पहचान की जा सके।

विदेशी नागरिकों के सत्यापन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

कार्रवाई के तहत मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के मौहरपारा में थाना मनेंद्रगढ़, झगराखांड, पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के स्टाफ ने संयुक्त सर्चिंग की। चिरमिरी के हल्दीबाड़ी और बड़ी बाजार में थाना चिरमिरी, पौड़ी, नागपुर, कोरिया चौकी और खड़गवां पुलिस ने संयुक्त जांच की। वहीं जनकपुर के आवासपारा और खालहेपारा में थाना जनकपुर और कोटाडोल पुलिस ने संयुक्त कॉम्बिंग अभियान चलाया।

इस पूरे अभियान में कोतवाली मनेंद्रगढ़, झगराखांड, जनकपुर, चिरमिरी, पौड़ी, खड़गवां, कोटाडोल सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने स्टाफ के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।

एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष कॉम्बिंग एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!