AI से लेकर नए कानून तक… SSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस का हाईटेक अवेयरनेस मिशन

रायगढ़ पुलिस की नई पहल: दो दिवसीय आपराधिक कानून जागरूकता प्रदर्शनी और कार्यशाला का शुभारंभ, SSP शशि मोहन सिंह ने बच्चों से किया संवाद

DGPs/IGPs Conference-2025 की सिफारिशों पर पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, AI, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों पर विशेष फोकस

रायगढ़, 3 जुलाई। आम नागरिकों तक नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी पहुंचाने और पुलिसिंग को अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने शुक्रवार से दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला की शुरुआत की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह एवं सुशांतो बनर्जी ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

DGPs/IGPs Conference-2025 की सिफारिशों पर मिला प्रशिक्षण

कार्यशाला के पहले सत्र में DGPs/IGPs Conference-2025 की सिफारिशों के अनुरूप आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि नवंबर 2025 में आईआईएम नया रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और देशभर के पुलिस महानिदेशकों एवं पुलिस महानिरीक्षकों ने भविष्य की पुलिसिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे उन्होंने बताया कि सम्मेलन में Artificial Intelligence (AI), CCTNS, ICJS, NATGRID, Data Analytics, Cyber Crime Control, Real-Time Intelligence Sharing और Trust-Based Policing जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया था।

इन्हीं सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।BNS, BNSS और BSA के नए प्रावधानों की दी विस्तृत जानकारीकार्यशाला के दूसरे चरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के नए प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अधिकारियों को बताया गया कि नए कानूनों का उद्देश्य त्वरित न्याय, पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था, डिजिटल पुलिसिंग, महिलाओं और बच्चों की बेहतर सुरक्षा, साइबर अपराध एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करना है।इस दौरान नए कानूनों के तहत उपयोग होने वाले प्रपत्रों और थाना एवं कार्यालयों में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों की भी जानकारी दी गई।

डिजिटल पुलिसिंग और CCTNS पर विशेष प्रस्तुतीकरण

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने पुलिसिंग में उपयोग किए जा रहे विभिन्न डिजिटल पोर्टलों की जानकारी साझा की, जबकि डीएसपी उन्नति ठाकुर ने CCTNS प्रणाली की कार्यप्रणाली और उसके महत्व पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

स्कूली बच्चों ने जाना नए कानूनों और साइबर सुरक्षा का महत्व

कार्यशाला का सबसे आकर्षक हिस्सा स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें नए कानूनों की आवश्यकता, उद्देश्य और दैनिक जीवन में उनके महत्व को सरल भाषा में समझाया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए चार प्रमुख स्टॉलों का भ्रमण किया, जहां उन्हें नवीन आपराधिक कानून, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा (हेलो सिस्टर हेल्पलाइन) और साइबर अपराध से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया।आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

04 जुलाई को होगा ‘पुलिस जन संवाद’ कार्यक्रम

रायगढ़ पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को भी जागरूकता प्रदर्शनी जारी रहेगी। इस दौरान “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को नवीन कानूनों, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेशएसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “नवीन कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब पुलिस और आमजन दोनों उनकी भावना, उद्देश्य और प्रक्रियाओं को समझें। यह कार्यशाला एवं जनजागरूकता प्रदर्शनी आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!