🔱 सावन के आखिरी सोमवार पर खरसिया थाना में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारा🕉️
खरसिया थाना परिसर का शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र

खरसिया थाना परिसर में भगवान शिव का एक सुंदर मंदिर है, जहां रोजाना पुलिसकर्मी पूजा-अर्चना करते हैं। पुलिसकर्मियों के परिवार और आसपास के लोग भी इस मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।
सावन के पावन महीने में इस मंदिर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।आज सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर इसी शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
सावन सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और सेवा-दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन के अंतिम सोमवार पर खरसिया थाना परिसर में भी पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया।

पुलिस और आमजन के बीच आस्था का जुड़ाव
जिले के एसएसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े आयोजनों में भी अपनी भागीदारी निभाता रहा है।
खरसिया थाना परिसर में हुआ यह आयोजन पुलिस और आमजन के बीच आस्था और जुड़ाव की एक खूबसूरत तस्वीर पेश करता है।भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
🔱 हर-हर महादेव 🔱







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply