रायगढ़ जिला जेल का कलेक्टर-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

रायगढ़ जिला जेल का कलेक्टर-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

रायगढ़जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को जिला जेल रायगढ़ का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जेल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और जेल प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदी बैरकों, जेल अस्पताल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, प्रिजन कॉलिंग सुविधा, बंदी मुलाकात कक्ष और पाकशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा प्रबंधन और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पहुंचनी चाहिए। जिला जेल को सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी और सुधारोन्मुख संस्था के रूप में संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर और एसएसपी ने जेल में निरुद्ध बंदियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि बंदियों के अधिकारों और गरिमा का पूरा संरक्षण हो सके।

निरीक्षण के दौरान बंदी मुलाकात कक्ष में मौजूद परिजनों से भी अधिकारियों ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर मारपीट, अवैध धन वसूली या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिले तो उसकी तत्काल शिकायत करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध बिना देरी के कड़ी कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने जेल परिसर तक प्रतिबंधित और अवैध सामग्री पहुंचने की संभावित कमजोर कड़ियों की पहचान कर उन्हें तत्काल समाप्त करने तथा निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जेल परिसर में अवैध गतिविधियों, मारपीट और प्रतिबंधित सामग्री के मामलों में जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक गोवर्धन सिंह सोरी ने जेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुधारात्मक एवं पुनर्वास गतिविधियों तथा बंदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!