सेंदरीपाली में नशा मुक्ति चौपाल: खरसिया पुलिस और सामाजिक संगठन ने मिलकर दिया जागरूकता का संदेश

सेंदरीपाली में नशा मुक्ति चौपाल: खरसिया पुलिस और सामाजिक संगठन ने मिलकर दिया जागरूकता का संदेश

रायगढ़ पुलिस के “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देश पर एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में ग्राम सेंदरीपाली में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर कमलेश मरावी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, घरेलू एवं सामाजिक जीवन पर इसके असर, नए कानूनों, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई और “जागो ग्राहक जागो” अभियान के साथ-साथ नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

ग्रामीणों ने भी अभियान का समर्थन करते हुए पुलिस और संगठन के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया गया कि “नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस और समाज मिलकर ही नशा मुक्त एवं सुरक्षित रायगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में नशा, अवैध गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!