पत्नी पर Bullet चढ़ाकर हत्या की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, SSP बोले—महिलाओं पर हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी

Birthday पर पत्नी को घर ले गया… फिर Bullet से कई बार कुचलने की कोशिश, रायगढ़ में पति गिरफ्तार

रायगढ़, 05 जुलाई 2026 रायगढ़ में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के 12 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश करते हुए कथित तौर पर उस पर बुलेट मोटरसाइकिल कई बार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत मिलते ही थाना जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता गणेशी साहू (32 वर्ष) निवासी कोड़ातराई ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में अमित साहू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं, शुरुआती दिनों के बाद आरोपी शराब के नशे में अक्सर मारपीट और विवाद करने लगा। घरेलू प्रताड़ना लगातार बढ़ने पर महिला अपने दोनों बच्चों को सास के पास छोड़कर अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 जून, जो उसका जन्मदिन था, उस दिन आरोपी उसे मनाने पहुंचा। उसने भविष्य में शराब नहीं पीने, मारपीट नहीं करने और अच्छे से रखने का भरोसा दिया। पति की बातों पर विश्वास कर वह उसके साथ चली गई। लेकिन यह भरोसा कुछ ही दिनों में टूट गया।शिकायत के मुताबिक 3 जुलाई की रात आरोपी उसे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने गांव कोड़ातराई ले गया। वहां पहुंचते ही उसने चरित्र पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए महिला जैसे ही घर से बाहर भागी, आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CQ-2698 से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया।आरोप है कि इसके बाद आरोपी का गुस्सा और बढ़ गया। उसने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल को महिला के ऊपर कई बार चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में महिला के सिर, गर्दन, हाथ, जांघ, चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

वारदात के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।महिला की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 362/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित साहू (36 वर्ष), पिता कृष्णा साहू, निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह पटेल तथा थाना जूटमिल के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा या जानलेवा हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घरेलू विवाद की आड़ में अपराध करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस कानून के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!