बरसात में सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी: जांजगीर-चांपा पुलिस ने पशु चिकित्सकों और गौवंश संरक्षकों के साथ बनाई संयुक्त रणनीति
जांजगीर-चांपा | 05 जुलाई 2026 बरसात के मौसम में सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और घायल गौवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में जिले के सभी पशु चिकित्सकों एवं गौवंश संरक्षकों की एक दिवसीय समन्वय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा, गौवंश संरक्षण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई ,कार्यशाला का उद्देश्य केवल बैठक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और गौवंश संरक्षण से जुड़े स्वयंसेवकों के बीच एक मजबूत समन्वय तंत्र विकसित करना था। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और स्वयंसेवकों के मोबाइल नंबर साझा करने, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि बरसात के दिनों में बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर बैठे या विचरण करते दिखाई देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि पशु चिकित्सा विभाग और गौवंश संरक्षकों की भी समान जिम्मेदारी है कि समय रहते समन्वित प्रयास कर हादसों को रोका जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जैसे ही सड़क पर बैठे या घूम रहे पशुओं की सूचना मिले, संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करे। वहीं, यदि किसी पशु के घायल होने की सूचना मिलती है तो संबंधित पशु चिकित्सक बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि पशुओं का जीवन बचाया जा सके।

कार्यशाला में यह भी तय किया गया कि भविष्य में पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और गौवंश संरक्षकों के बीच नियमित संवाद और समन्वय बनाए रखा जाएगा। इसके लिए एक प्रभावी संपर्क तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ गौवंश संरक्षण को भी और मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग ए. एल. सिंह, डॉ. ओगरे (जांजगीर), विभिन्न ब्लॉकों के पशु चिकित्सकों के साथ जिले के गौवंश संरक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में सभी ने संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, घायल पशुओं के त्वरित उपचार और बेहतर समन्वय के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply