रायगढ़: मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में, चोरी की रकम बरामद
रायगढ़। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी में शामिल चार आरोपियों में से दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली है। वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई की निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने की। वहीं, थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
प्रकरण में रतन मित्रा (67 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़ की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 332/2026 के तहत धारा 331(4), 305(क) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान हिरासत में लिए गए दोनों अपचारी बालकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ 3 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात आशीर्वाद मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले से 4,000 रुपये नकद चोरी किए।
चोरी के बाद चारों ने रकम आपस में एक-एक हजार रुपये बांट ली थी।पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद तीन साथी HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AP-4953) से जामगांव की ओर घूमने निकले थे। इस दौरान तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। इनमें दो आरोपी वर्तमान में अस्पताल में उपचाररत हैं, जबकि हिरासत में लिए गए एक अपचारी बालक को सामान्य चोटें आई थीं।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों के कब्जे से चोरी की राशि का उनका हिस्सा, एक-एक हजार रुपये, बरामद कर लिया है। परिजनों को सूचना देने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों के संबंध में भी आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply