खरसिया में 16 जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ का 27वां वार्षिक उत्सव, संगीतमय महादीप यज्ञ होगा आयोजित
खरसिया। गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में प्राण प्रतिष्ठा का 27वां वार्षिक उत्सव रथ द्वितीया के अवसर पर 16 जुलाई (गुरुवार) को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय महादीप यज्ञ से होगा।
यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि बृजमोहन जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक कुमार (मुगलीपाली, बरमकेला) शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं ममता गर्ग उपस्थित रहेंगे।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के अनुसार, शक्तिपीठ में मां गायत्री, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। कार्यक्रम में महादीप यज्ञ, आरती, शांति पाठ के बाद श्रद्धालुओं को अमृत रूपी प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गायत्री परिवार ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ एवं दर्शन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply