घायलों की जान बचाने वाले दो ‘राहवीरों’ का सम्मान, ₹25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली
जशपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों की समय पर मदद कर उनकी जान बचाने वाले दो गुड सेमेरिटन नागरिकों प्रियांश भगत और श्रवण कुमार भगत को जशपुर पुलिस ने सम्मानित किया।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने दोनों को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान किया। वहीं, भारत सरकार की राह वीर योजना के तहत दोनों को ₹25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।क्या है राह वीर योजना?सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले सद्भावी नागरिक (Good Samaritan) को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

❤️ दोनों नागरिकों ने दिखाई मानवता
प्रियांश भगत ने 10 फरवरी 2026 को ग्राम आटापाठ के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया। वहीं श्रवण कुमार भगत ने 31 जनवरी 2026 को एनएच-43 पर दुर्घटना में घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह की अपील
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का “गोल्डन आवर” बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर की गई मदद किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि दुर्घटना में घायलों की बिना किसी डर के सहायता करें। कानून ऐसे मददगार नागरिकों को संरक्षण देता है और शासन उनकी सराहना भी करता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply