राजनांदगांव रेल ओवरब्रिज में दरार का मामला: डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

राजनांदगांव। राजनांदगांव के रेल ओवरब्रिज में दरार आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnav को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है।

डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि रेल ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की घटना अत्यंत गंभीर है और यह सीधे आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि दरार आने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

उन्होंने रेल मंत्री से दोषी अधिकारियों, निर्माण एजेंसी अथवा संबंधित पक्षों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक कदम उठाने पर भी जोर दिया है।

गौरतलब है कि रेल ओवरब्रिज में दरार की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!