ढाबे से किराना दुकान तक… ‘ऑपरेशन आघात’ में खरसिया पुलिस का डबल अटैक 🔥

ऑपरेशन आघात: प्रिंसी ढाबा और किराना दुकान पर खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर अवैध शराब जब्त

रायगढ़/खरसिया। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 24 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई में एक ढाबे और एक किराना दुकान से महुआ, अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पहली कार्रवाई एनएच-49 स्थित बोतल्दा के प्रिंसी ढाबा में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना खरसिया पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में दबिश दी। मौके पर संजय पटैल (29 वर्ष), निवासी चंदनडोंगरी, बोतल्दा मिला। पूछताछ के दौरान उसने ढाबे के केबिन में रखी तीन जरीकेनों में भरी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹3,000) पुलिस के सामने प्रस्तुत की। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इसी क्रम में ग्राम छोटे देवगांव स्थित अनुराग किराना एंड कोल्ड्रिंक्स स्टोर में भी पुलिस ने छापेमारी की। दुकान संचालिका ममता अग्रवाल (36 वर्ष) ने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। दुकान से 45 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की और 5 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 50 पाव (करीब 9 लीटर) शराब (कीमत लगभग ₹5,800) बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

इन दोनों कार्रवाइयों में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कमलेश मरावी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, प्रधान आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, आरक्षक श्यामा सिदार सहित थाना साइबर एवं थाना खरसिया पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!