रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग में एसएसपी का स्पष्ट संदेश: अपराध पर सख्ती, विवेचना में गुणवत्ता और पीड़ित को समय पर न्याय सबसे बड़ी प्राथमिकता

रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग में एसएसपी का स्पष्ट संदेश: अपराध पर सख्ती, विवेचना में गुणवत्ता और पीड़ित को समय पर न्याय सबसे बड़ी प्राथमिकता

रायगढ़। अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले की मासिक क्राइम मीटिंग ली बैठक में लंबित अपराधों की समीक्षा के साथ थाना प्रभारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि हर विवेचना समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को बिना अनावश्यक विलंब के न्याय मिल सके।

बैठक के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, पॉक्सो, महिला अपराध, चोरी, नकबजनी, गुम इंसान और मर्ग जैसे गंभीर मामलों की बारीकी से समीक्षा की गई। जिन प्रकरणों में जांच लंबित है, उनमें तेजी लाने और मजबूत साक्ष्यों के साथ शीघ्र न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए गए।

छह माह के कामकाज का हुआ मूल्यांकन🌟 एसएसपी ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के आधार पर सभी थाना प्रभारियों का परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने और जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

यातायात और मानसून की चुनौतियों पर भी फोकस 🌟बैठक में केवल अपराध ही नहीं, बल्कि मानसून के दौरान यातायात व्यवस्था और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार रखने, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नई पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों को भी मिला मार्गदर्शन 🌟क्राइम मीटिंग में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को भी शामिल किया गया। एसएसपी ने उन्हें तकनीकी दक्षता बढ़ाने और अनुसंधान में कानूनी प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने की सीख दी। वहीं डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने केस स्टडी के माध्यम से विवेचना में होने वाली सामान्य गलतियों और उनसे बचने के व्यावहारिक तरीके बताए।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी प्रभात पटेल, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा,जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। हर पीड़ित को समय पर न्याय मिले और हर विवेचना कानून के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण हो, यही रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!