एक्शन, ट्रैकिंग और गिरफ्तारी… पुलिस ने दिखाई प्रोफेशनल पुलिसिंग

बस्तर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट के आरोपी अनिल बघेल गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

जगदलपुर। बस्तर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आदतन बदमाश अनिल कुमार बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने किया।पुलिस के अनुसार, मेटगुड़ा निवासी रोशन ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जून 2026 को वह आसना से पनारा पारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास खड़े अनिल बघेल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जेब से रियलमी कंपनी का करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और 1500 रुपये नकद लूटकर फरार हो गया।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार बघेल पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम, पीएसआई भूपेंद्र पैकरा, सहायक उप निरीक्षक बिजेंदर सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, आरक्षक रंगलाल खरे, केशव चंद्रा, बलराम तथा महिला आरक्षक रीना अनंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!