खरसिया नगर पालिका में स्वच्छता पर सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई

खरसिया नगर पालिका की सीएमओ नीतू अग्रवाल ने बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं प्रभारियों को प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के समय जो नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आधे दिवस के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ नीतू अग्रवाल ने नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। उन्होंने मौके पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके लोगों को समझाया तथा कहा कि कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छता के साथ-साथ बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी आवश्यक है।
बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी और बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग तथा वार्डों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply