खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
रायगढ़,खरसिया 15 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी रमाकांत मांझी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित था और लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम व विवाह का प्रस्ताव देता था। इससे परेशान होकर उसने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। 12 जुलाई 2026 को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान शाम करीब 7 बजे जब वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और कथित तौर पर उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर होने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसे परिजन उपचार के लिए खरसिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
पीड़िता की शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से उसकी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 जब्त की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक क्रमांक 55 सत्यनारायण सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज तथा आरक्षक क्रमांक 711 राजेंद्र राठिया की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में प्रत्येक शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply