PM SHRI स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 छात्राओं को मिली साइकिल

PM SHRI स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 छात्राओं को मिली साइकिल

खरसिया। छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत शनिवार को PM SHRI स्कूल, खरसिया में 45 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को दी शुभकामनाएं

साइकिल वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, खरसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, एल्डरमैन रतन अग्रवाल, पार्षद साहिल शर्मा (चीनू), ललित राठौर तथा विद्यालय के प्राचार्य नागवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षा के लिए प्रेरित करती है सरस्वती साइकिल योजना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा ड्रॉपआउट दर को घटाना है। यह योजना छात्राओं के आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विद्यालय परिवार रहा मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!