खरसिया में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ट्रिपल सीट, बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

खरसिया में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ट्रिपल सीट, बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

खरसिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया चौकी में पदस्थ प्रोविजन एसआई प्रवीण बांधव,उप निरीक्षक उदय सिदार एवं टीम के साथ विशेष यातायात जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ट्रिपल सीट वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया गया।

कार्रवाई के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाइश भी दी।

खरसिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!