भूपदेवपुर पुलिस की अनूठी पहल : 40 गांवों के कोटवारों के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण
रायगढ़, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक द्वारा थाना क्षेत्र के 40 गांवों के कोटवारों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कोटवारों को गांवों में सट्टा, जुआ, अवैध शराब, अवैध कबाड़ कारोबार, संदिग्ध गतिविधियों तथा बाहरी मुसाफिरों की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का मुसाफिरी रजिस्टर संधारित करने और उसकी नियमित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने की समझाइश दी गई।
महिला एवं बाल अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, गुमशुदगी तथा अन्य संवेदनशील मामलों की सूचना बिना विलंब पुलिस को देने के लिए भी कोटवारों को जागरूक किया गया।
बैठक में साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP, KYC अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
गांव स्तर पर त्वरित सूचना आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय के लिए सभी कोटवारों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत किया जा सके।

हाल ही में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हुए निरीक्षक रोशन कौशिक ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, गांव स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र विकसित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा साइबर जागरूकता को बढ़ावा देकर क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply