श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


शंकराचार्य पब्लिक स्कूल, खरसिया में पौधारोपण अभियान का आयोजन
खरसिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ शंकराचार्य पब्लिक स्कूल, खरसिया में पौधारोपण अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के ट्रस्टी मनोज अग्रवाल (समिति अध्यक्ष, एसएसपीएस), संजय अग्रवाल (समिति सचिव एवं अध्यक्ष लायंस क्लब), डॉ. हितेश गवेल (जनपद उपाध्यक्ष), ऋषि अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनोज काबुलपुरिया,santi सोनी, सुंदरमल चंदवानी, राकेश अग्रवाल सहित लायंस क्लब के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य सूरज कुमार चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य अरविंद कैवर्त्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय परिसर में उनका रोपण किया तथा उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया, विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply