विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन निशानेबाजों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन प्रतिभावान शूटर्स से मुलाकात कर उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह गौरव का विषय है कि पहली बार तीन जवानों ने प्रतिष्ठित अखिल भारतीय जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें निरीक्षक वैभव मिश्रा, आरक्षक फणीश्वर साहू और महिला आरक्षक ज्योति पांडे शामिल हैं।
इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों से उनकी तैयारियों, नियमित अभ्यास और आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा बेहद चुनौतीपूर्ण और व्यस्त होती है, ऐसे में कठिन ड्यूटी के बाद भी लगातार अभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्रता के साथ इस स्तर तक पहुंचना सराहनीय उपलब्धि है।
उन्होंने इसे पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply