खरसिया: 73 वर्षीय बाइक सवार को 250 फीट तक घसीटने वाले स्कॉर्पियो चालक पर हत्या के प्रयास का मामला, गिरफ्तार

खरसिया: 73 वर्षीय बाइक सवार को 250 फीट तक घसीटने वाले स्कॉर्पियो चालक पर हत्या के प्रयास का मामला, गिरफ्तार

रायगढ़, 22 जुलाई। खरसिया में सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे कैलाश गर्ग (73) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (CG 13 AY 6539) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक बाइक समेत उन्हें करीब 200 से 250 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है।

शिकायत के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी भीष्म कुमार यादव (34), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसके चलते मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई। वहीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराधिक मानव वध के प्रयास सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल एवं खरसिया पुलिस टीम ने की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान ले सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!