ओडिशा से रायपुर पहुंचने से पहले करोड़ों के नशे के नेटवर्क पर वार! नगरनार पुलिस ने 11.673 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

ओडिशा से रायपुर पहुंचने से पहले करोड़ों के नशे के नेटवर्क पर वार! नगरनार पुलिस ने 11.673 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

जगदलपुर/बस्तर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही बस्तर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नगरनार पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाई जा रही गांजे की खेप को बीच रास्ते में ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.673 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 5.83 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।फॉरेस्ट नाका पर बिछाया जाल, बस का इंतजार कर रहे तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थेपुलिस के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बैगों में गांजा भरकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी की। संदिग्धों को रोककर जब उनके बैगों की तलाशी ली गई तो दोनों बैगों से 10 पैकेटों में कुल 11.673 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ

ओडिशा से रायपुर तक सप्लाई की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ललित कुशुलिया (22 वर्ष) निवासी थाना मनीगुड़ा, जिला रायगढ़ा (ओडिशा) और बिरन्ची गोरोडिया (19 वर्ष) निवासी थाना बिसमकटक, जिला रायगढ़ा (ओडिशा) के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी गांजे की खेप ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजे गए जेल

पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत नगरनार थाना पुलिस लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सघन जांच कर रही है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उपनिरीक्षक जदूराम बघेल, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक नरेश कश्यप, दशरू नाग, विक्रम उरांव तथा नव आरक्षक अविनाश मांझी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!