खरसिया: जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने की पहल, मोहल्ला समिति गठित, असामाजिक तत्वों पर होगी तत्काल पुलिस कार्रवाई

खरसिया: जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने की पहल, मोहल्ला समिति गठित, असामाजिक तत्वों पर होगी तत्काल पुलिस कार्रवाई

खरसिया। जवाहर कॉलोनी में शुक्रवार शाम 7 बजे आयोजित मोहल्ला बैठक में कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और मंदिर परिसर की व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, वार्ड पार्षद दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव हितेश सहित कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी ने आपसी सौहार्द के साथ चाय-नाश्ता भी किया।

बैठक में सर्वसम्मति से अंकित अग्रवाल को मोहल्ला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति का उद्देश्य जवाहर कॉलोनी को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना रहेगा।

बैठक में कॉलोनी के विकास को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्य प्रवेश द्वार पर “शिवाजी जवाहर कॉलोनी” नाम से स्टील का भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा तथा सावरिया कॉलोनी का बोर्ड भी लगाया जाएगा। गार्डन और मंदिर परिसर की नियमित सफाई, पेड़ों की छंटाई, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य की निगरानी, जलभराव की समस्या के समाधान और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

निर्णय लिया गया कि घरों के बाहर कचरा फेंकने वालों पर नगर पालिका के नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। कॉलोनी के श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में पांच नए मरकरी लाइट पोल तथा सीसी रोड क्षेत्र में तीन अतिरिक्त लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित दवा छिड़काव और ब्लीचिंग कराई जाएगी। गार्डन में ग्रीन ग्रास लगाने, बैठने के लिए कुर्सियां लगाने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि मंदिर परिसर का खराब पड़ा बोर सुधार दिया गया है और अब पानी की समस्या दूर हो गई है। इसके अलावा मंदिर में टीन शेड, बॉर्डर पेंटिंग और डस्टबिन लगाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक का सबसे अहम निर्णय मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर रहा,तय किया गया कि शिव हनुमान मंदिर में नशा करने, हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट किया कि जवाहर कॉलोनी को आदर्श और सुरक्षित कॉलोनी बनाने के लिए सभी लोग सक्रिय रहेंगे तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!