संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रों के खिलाफ कथित हिंसक और कानूनी कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के साथ कठोर रवैया अपनाने का आरोप लगाया।विपक्ष का कहना है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के साथ-साथ आंदोलन कर रहे युवाओं पर कार्रवाई कर रही है।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है तथा छात्रों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर जवाबदेह है।प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने मांग की कि छात्रों पर की जा रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा हो और यदि कहीं अत्यधिक बल प्रयोग या हिंसा हुई है तो उसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।वहीं, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का पक्ष आना बाकी है।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply