बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला पदभार
बीजापुर। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने 27 जुलाई 2026 को बीजापुर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया। इससे पहले उमेश प्रसाद गुप्ता रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर पदस्थ थे।

कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिले की पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर नई दिशा में कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply