खरसिया पुलिस की सटीक कार्रवाई: देहजरी में खुडखुडिया जुआ पर रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

खरसिया पुलिस की सटीक कार्रवाई: देहजरी में खुडखुडिया जुआ पर रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के निर्देशों के बीच खरसिया पुलिस ने ग्राम देहजरी में खुडखुडिया जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,750 नकद, झंडी-मुंडी चार्ट, छह खुडखुडिया गोटियां, एक टोकरी और एक चटाई जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देहजरी में स्थानीय पर्व के दौरान कुछ लोग बिजली पोल के नीचे खुडखुडिया गोटी से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर रेड की गई। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रमणी राठिया (24 वर्ष), बनवारीलाल साहू (49 वर्ष) एवं देवलाल श्रीवास (36 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल ₹1,750 नगद बरामद हुए। साथ ही जुआ खेलने में प्रयुक्त झंडी-मुंडी चार्ट, छह खुडखुडिया गोटियां, एक टोकरी एवं एक चटाई जब्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 385/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां 05 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एसएसपी शशिमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं DSP सतीश भार्गव के निर्देशन में की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जोसेफ कुजूर , आरक्षक योगेंद्र सिदार, आरक्षक सत्यनारायण सिदार ,हेमलाल सिदार, जितेंद्र राठौर , थाना खरसिया पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!