कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गैंग का भंडाफोड़, हरियाणा से 2 आरोपी गिरफ्तार
Union Bank में सेंधमारी कर चोरी की कोशिश का खुलासा, वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त
कोरबा। जिले में संगठित अपराधों पर लगातार शिकंजा कस रही कोरबा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दीपका थाना पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर में सेंधमारी कर चोरी की कोशिश करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के रोहतक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल Toyota Hyryder कार भी जब्त की है Bank में सेंध लगाकर चोरी की थी कोशिशपुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर के शाखा प्रबंधक ने थाना दीपका में शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसने और चोरी करने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।Special Team ने Technical Evidence के आधार पर पहुंची आरोपियों तकमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक Special Investigation Team गठित की गई। टीम ने Technical Evidence, CCTV इनपुट, मुखबिर सूचना और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
इसके बाद पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और दोनों आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।वारदात में इस्तेमाल Toyota Hyryder कार जब्तगिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Toyota Hyryder कार भी जब्त की गई। पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाई, जहां आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- जीतेन्द्र बड़क (33 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणा- परवीन कुमार (36 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणाइन धाराओं के तहत दर्ज है मामलापुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a), 331(4) एवं 62 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या अपराध से जुड़ी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा Dial-112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
“सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज”कोरबा पुलिस का संदेश है कि अपराध रोकने में आम नागरिकों की सतर्कता सबसे बड़ी ताकत है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply