नगर पालिका के लिए सख्त सुझाव

🇮🇳 नगर पालिका के लिए सख्त सुझाव

तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, देश का सम्मान है। नगर में तिरंगा लगाने के बाद यदि वह सड़क, नाली, कचरे या किसी अन्य स्थान पर पड़ा हुआ मिलता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाए।

नगर पालिका द्वारा स्पष्ट नियम बनाया जाए कि तिरंगा लगाने के बाद उसकी सुरक्षित वापसी और सम्मानजनक निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड पार्षद की होगी।

यदि किसी वार्ड में तिरंगा फटा, गिरा हुआ या कचरे में पड़ा हुआ मिलता है, तो संबंधित वार्ड की जिम्मेदारी तय करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाए। जुर्माने की राशि इतनी प्रभावी हो कि भविष्य में कोई भी तिरंगे के सम्मान के प्रति लापरवाही करने से पहले सोचे।

साथ ही, जिस वार्ड में तिरंगा लगाया गया है, वहां के संबंधित पार्षद पर भी जवाबदेही तय हो और नियमों के उल्लंघन पर पार्षद पर व्यक्तिगत जुर्माना लगाया जाए।

देश की आन-बान-शान तिरंगे की जिम्मेदारी सिर्फ नगरपालिका कर्मचारियों की नहीं, बल्कि संबंधित वार्ड के जनप्रतिनिधि की भी होनी चाहिए।

👉 तिरंगा लगाना आसान है, लेकिन उसकी गरिमा बनाए रखना असली जिम्मेदारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!