अभियान संवेदना: जम्मू तक पहुंची पुसौर पुलिस, 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल बरामद; बहला-फुसलाकर ले जाने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। गुम नाबालिग बच्चों की तलाश और उनकी सकुशल वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुसौर थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थित आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया।
मामले में बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने वाले 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। बालिका के जम्मू में होने की जानकारी मिलने के बाद पुसौर पुलिस की टीम जम्मू रवाना हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बालिका और संदेही युवक जम्मू से वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में लौट आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलाईगढ़ स्थित आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
फरवरी में घर से निकली थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी 2026 को 16 वर्षीय बालिका अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो 22 फरवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की। लगातार पतासाजी और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बालिका के एक युवक के साथ जम्मू में होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में पुसौर पुलिस की टीम जम्मू रवाना की गई जम्मू से लौटने की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ में दबिशइसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बालिका और संदेही युवक जम्मू से वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में आ चुके हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम बालिका के परिजनों के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ रवाना हुई। बिलाईगढ़ में संदेही युवक के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर अपने संरक्षण में लिया और आरोपी व बालिका को थाना पुसौर लाया गया।
शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाने का आरोप पुलिस के अनुसार महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका का कथन कराया गया। बालिका ने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का प्रलोभन देकर जम्मू ले गया था, जहां दोनों मजदूरी करते थे। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया जाना सामने आया।इसके बाद मामले में धारा 64(2)(एम) बीएनएस और धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी आयुष केंवट पिता सीता शरण केंवट, उम्र 22 वर्ष, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका 💫💫 बालिका की पतासाजी, सकुशल दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय एवं आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के साथ महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश“नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुमशुदगी की प्रत्येक सूचना पर पुलिस संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उनके विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply